अंतिम संस्कार

सीआरपीएफ हवलदार का शव पहुंचा हुसैनाबाद, सोन नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने विभागीय प्रताड़ना का आरोप लगाकर जांच की मांग की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीआरपीएफ हवलदार का शव पहुंचा हुसैनाबाद, सोन नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में रविवार को अपने सर्विस हथियार से गोली लगने से मृत हुसैनाबाद निवासी सीआरपीएफ हवलदार भुनेश्वर पाल का शव सोमवार को पैतृक आवास हुसैनाबाद लाया गया. शव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई. बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. सीआरपीएफ अधिकारियों ने तिरंगे में लिपटा शव परिजनों को सौंपा और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी. इसके बाद जपला स्थित सोन नदी मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल, पूर्व सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे. भुनेश्वर पाल के परिवार में पत्नी, तीन बच्चे, पिता और दादी सहित अन्य सदस्य हैं. वहीं, परिजनों ने विभागीय प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. मृतक CRPF हालवदार की बेटी अलका प्रिया ने बताया कि कि 26 सितंबर की रात उनके पिता ने फोन पर विभागीय काम को लेकर परेशानी की बात कही थी.

उन्होंने कथित रूप से एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा डांटने और काम को लेकर दबाव बनाए जाने की बात बताई थी. अलका के अनुसार, उनके पिता ने नौकरी को लेकर चिंता भी जाहिर की थी. उन्होंने बताया कि मेस ड्यूटी के दौरान भी पिता कई बार व्यस्त और परेशान रहने की बात कहते थे. अलका ने कहा कि घटना से पहले पिता से हुई बातचीत के आधार पर परिवार चाहता है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह स्पष्ट किया जाए कि किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि, विभागीय दबाव से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रसंस्करण संयंत्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज, डीसी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे.

26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामला: पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर HC में हुई सुनवाई

26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामला: पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर HC में हुई सुनवाई

26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामले में पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. यह सुनवाई नॉर्मलाइजेशन विवाद को लेकर हुई.

रामगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रसंस्करण संयंत्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज, डीसी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला

रामगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रसंस्करण संयंत्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज, डीसी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला

मुर्रामकला में रामगढ़ नगर परिषद और कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण के लिए प्लांट का हो रहा निर्माण