संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: रामगढ़ थाना क्षेत्र के कचान गाँव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है गाँव निवासी शनिचर राम सुबह करीब 7:00 बजे खुखड़ी चुनने के लिए पास के जंगल में गए हुए थे, इसी दौरान जंगल में एक स्थान पर जैसे ही उन्होंने अपना हाथ रखा, वहां जोरदार ब्लास्ट हो गया इस अचानक हुए विस्फोट में शनिचर राम का दाया हाथ बुरी तरह से फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. प्लास्टिक के अंदर ऐसा क्या सामान रखा था जिससे यह विस्फोट हुआ, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है, ताकि ब्लास्ट की वास्तविक वजहों और उसमें प्रयुक्त सामग्री का पता लगाया जा सके.
थाना प्रभारी ओम प्रकश ने बतया कि पुरे मामले कि जंच कि जा रही है, हलांकि ब्लास्ट किन करणों से हुआ इसका स्पस्ट पता नहीं चल पाया हैं पीड़ित से पुछताछ के बाद और घटना स्थाल कि जंच के बाद यह स्पस्ट हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली मामले में अपनी मांगों के समर्थन में बीजेपी का डीसी कार्यालय घेराव