न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के इमली चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन मकान में ढलाई के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया. हादसे में मजदूर श्रीराम लोहरा की मौत हो गई. मजदूर की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
मजदूर की मौत के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद मकान मालिक और ठेकेदार के मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है. घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास शुरू किया. काफी देर तक चली बातचीत के बाद वार्ड पार्षद और अरगोड़ा थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मकान मालिक और ठेकेदार से मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की.
यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार की तीन नीतियों से झारखंड को हर साल होगा 22 हजार करोड़ का नुकसान: राधाकृष्ण किशोर