न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रक्षा बंधन से पहले झारखंड की महिलाओं को हेमंत सरकार ने बड़ी सौगात दी है. झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की नई किस्त जारी करना शुरू कर दिया है. लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 भेजे जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, कई जिलों में महिलाओं के खातों में राशि पहुंच चुकी है, जबकि बाकी जिलों में ट्रेजरी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली है, उनके खातों में भी जल्द पैसे पहुंचने की संभावना है. सरकार ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और DBT की स्थिति की जांच करते रहें. खबरों की मानें तो इस माह एक और किस्त जारी हो सकती है, रक्षाबंधन पर बहनों को एक और किस्त मिल सकती है .
इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार