न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पूरे देशभर के लोग शारदीय नवरात्र पर शक्ति की उपासना व साधना में लीन है . इसी दौरान रविवार को छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल और उनके पिता विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कई पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा और कन्या की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सलामती व सुख समृद्धि की दुआ मांगी.
छतरपुर के खाटीन में नव युवक संघ के द्वारा नेपाल के एक मंदिर का स्वरूप में निर्मित पंडाल का उद्घाटन पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ बतौर मुख्य अतिथि ने मां जगदंबे की चरणों में थाईलैंड प्रजाति के आम के पौधा समर्पित कर वह कन्या पूजन के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं छतरपुर के करमा गांव में मुख्य अतिथि ने बरगद का पौधा लगाकर और छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के द्वारा फीता काटकर भक्ति जागरण का उद्घाटन किया गया. पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि नवरात्रा में सृष्टि को बचाने के लिए देवी स्वरूपा कन्याओं को पूजन करने का विधान है , वहीं पर्यावरण धर्म में पौधा दान कर वृक्ष देव को पूजन कर प्रकृति को बचाने का विधान है.
जिला पार्षद अमित ने कहा कि पर्यावरण धर्म में अपने जन्मदिन या कोई भी शुभ कार्य पर पौधा लगाने या दान करने का विधान है . उसी के तहत वे देश और दुनिया में लोगों को जागरूक करने में दिन-रात लगे रहते हैं. कार्यक्रमों में शामिल प्रमुख लोगों में नीरज मिश्रा. टिंकू ठाकुर. रंजन कुमार मिश्रा. भानु कुमार आलोक यादव. उपेंद्र प्रसाद ओम प्रकाश पासवान .अजय मिश्रा. संजय मिश्रा. दीपू पांडे.चंदन व्यास विश्वकर्मा, विनय गुप्ता, शिवनाथ सुरीला शिक्षक अनिल प्रसाद. भूषण प्रसाद. शंकर प्रसाद अंकित जी. साकेत कुमार. पंकज विश्वकर्मा, पंकज सिंह, कृष्ण यादव, रंजन कुमार सोनू.आदि शामिल थे.
यह भी पढ़े: सांसद कालीचरण सिंह ने दीपक राज को बनाया बरवाडीह का सांसद प्रतिनिधि