न्यूज़11 भारत
मधुपुर/डेस्क: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के नवी बॉक्स रोड निवासी एक युवती ने बेलपाड़ा स्थित एक कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान सोहन दास की 21 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवती ने घरेलू विवाद से तंग आकर बेलपाड़ा स्थित कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण