LPG टैंकर लीक

जमशेदपुर में LPG टैंकर लीक, सोनारी दुमुहानी के पास मची अफरा-तफरी

बीच सड़क पर LPG गैस से भरा एक टैंकर अचानक लीक करने लगा.

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर में LPG टैंकर लीक, सोनारी दुमुहानी के पास मची अफरा-तफरी

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
 जमशेदपुर के सोनारी दुमुहानी के पास कल मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब बीच सड़क पर LPG गैस से भरा एक टैंकर अचानक लीक करने लगा. गनीमत रही कि ड्राइवर ने गैस रिसाव की जानकारी होते ही तुरंत गाड़ी रोक दी और नीचे उतरकर कंपनी के मैनेजर और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात बरतते हुए दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया. इसके बाद कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर के रिसाव को बंद किया. समय रहते सूझबूझ से बड़ी घटना टल गयी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. अगर टैंकर से निकल रही गैस किसी वाहन की चिंगारी के संपर्क में आ जाती, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो जाता. हालांकि इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरुर बन गया. 

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.