Love affair leads to bombing in Ranchi's Mandar; f

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में हुई बमबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण कराया गया था.

By : Vaibhaw Vikram
रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में हुई बमबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण कराया गया था. मामले में पुलिस ने एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है.

पुलिस के अनुसार, कुलदीप खलखो और सरिता कुजूर के बीच पहले प्रेम संबंध था. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद सरिता कुजूर का कथित तौर पर समीर केरकेट्टा के साथ प्रेम संबंध हो गया. जांच में यह आरोप सामने आया है कि कुलदीप खलखो को रास्ते से हटाने की नीयत से सरिता कुजूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बम से हमला कराने की साजिश रची. इस साजिश को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर सुतली बम का इस्तेमाल किया गया.

मामले में पुलिस ने सरिता कुजूर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस वारदात में दो नाबालिगों की भूमिका भी सामने आने के बाद उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.