शिष्टाचार मुलाकात

LJP-R के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में चिराग पासवान से की मुलाकात, प्रदेश से जुड़े विषयों पर की चर्चा

रांची में छात्रों के आंदोलन और उनकी विभिन्न मांगों और समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
LJP-R के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में चिराग पासवान से की मुलाकात, प्रदेश से जुड़े विषयों पर की चर्चा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज झारखंड के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान में नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में झारखंड के विषय में चर्चा भी हुई. वीरेन्द्र प्रधान ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ.

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही रांची में छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन एवं उनकी विभिन्न मांगों और समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा हुई.

पार्टी छात्रों की जायज़ मांगों और उनके अधिकारों के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है. युवा एवं छात्र शक्ति की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर उनके साथ रहेगी.

युवा शक्ति को संगठन और जनसेवा से जोड़ते हुए एक मजबूत एवं प्रभावी संगठन के निर्माण को लेकर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ. 

यह भी पढ़ें: जेपीएससी-जेएसएससी कथित गड़बड़ी मामला: सीआईडी की पलामू में बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के घर वारंट लेकर पहुंची टीम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.