जामताड़ा: शराब से लदी पिकअप वैन पलटी, बोतल लूटने की मची होड़; चालक फरार

शराब लदी गाड़ी पलटी

जामताड़ा: शराब से लदी पिकअप वैन पलटी, बोतल लूटने की मची होड़; चालक फरार

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शराब की बोतल लूटने लगे.

जामताड़ा शराब से लदी पिकअप वैन पलटी बोतल लूटने की मची होड़ चालक फरार 

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क:
गोबिंदपुर साहिबगंज स्टेट हाईवे स्थित सीमावर्ती खागा थाना क्षेत्र के धावा और चापुड़िया के बीच कल शनिवार देर रात शराब की बोतलों से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद वाहन में लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शराब की बोतल लूटने लगे.

बताया जा रहा है कि वाहन में लदी शराब की बोतलों पर कोई लेबल नहीं लगा था. हादसे के बाद पिकअप का चालक समेत वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन का नंबर जेएच 10 सीएफ 2760 बताया गया है. सूचना मिलने के बाद खागा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को कब्जे में लेकर थाना ले गई.

पिकअप पर ‘डाक पार्सल’ लिखे होने और उसमें बिना लेबल वाली शराब की बोतलें मिलने से इलाके में कई सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर डाक पार्सल लिखे वाहन में शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था. चालक समेत सभी लोगों के मौके से फरार होने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

हालांकि, शराब की खेप वैध है या अवैध, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही शराब की खेप और उसके परिवहन से जुड़ी वास्तविकता सामने आएगी.

इसे भी पढ़ें: नेपाल त्रासदी में लापता राम प्रसाद घोष के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.