बारिश में आफत

हल्की बारिश में बह गई बुधुडीह में पुलिया, कई गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने की स्थायी पुल निर्माण की मांग

बुधुडीह पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदर्श उच्च विद्यालय तथा स्थानीय बाजार तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हल्की बारिश में बह गई बुधुडीह में पुलिया, कई गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने की स्थायी पुल निर्माण की मांग

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: हल्की बारिश के बाद गांडेय प्रखंड अंतर्गत बुधुडीह और जोरासिमर के बीच नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाई गई अस्थायी पुलिया बह गई. पुलिया बह जाने से पुतरिया, पहरमा, तेतरिया और बल्कूडीह समेत कई गांवों के लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है.

ग्रामीण जामुन मंडल, संजय मंडल, जागेश्वर मंडल, मोहन मंडल, भीम मंडल, पंकज मंडल, दीपक मंडल, दसिया देवी, तुलिया देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से नदी में पाइप, मिट्टी और मोरम डालकर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया था. हल्की बारिश के कारण यह पुलिया बह गई.

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया बह जाने से बुधुडीह पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदर्श उच्च विद्यालय तथा स्थानीय बाजार तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: जिज्ञासा से दक्षता की ओर: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.