लाइब्रेरी

साहिबगंज एसपी कार्यालय में शहीद चंद्राय सोरेन के नाम पर खुला लाइब्रेरी, विद्यार्थी उठा सकते हैं लाभ 

इस लाइब्रेरी का आम जनता भी लाभ उठा सकते हैं. खासकर विद्यार्थी भी यहां अध्ययन कर सकते हैं.

By : Dipali Kumari
साहिबगंज एसपी कार्यालय में शहीद चंद्राय सोरेन के नाम पर खुला लाइब्रेरी, विद्यार्थी उठा सकते हैं लाभ 

न्यूज़11 भारत 
साहिबगंज/डेस्क: 
साहिबगंज एसपी कार्यालय के दूसरे तल्ले पर शहीद चंद्राय सोरेन के नाम पर लाइब्रेरी खोला गया है. बताते चलें ये वही शहीद चंद्राय सोरेन है जो बोरियो थाना क्षेत्र के एक अगवा कारोबारी मुक्त कराने के दौरान 27 जून 2020 को बरहेट थाना क्षेत्र में अपराधी से पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे. रिम्स में 21 दिनों तक इलाजरत रहने के बाद उनका निधन हो गया था.

बाद में पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत चंद्राय सोरेन को शहीद का दर्जा दिया गया. उन्हीं के नाम पर साहिबगंज SP कार्यालय के ऊपर साहिबगंज SP अमित कुमार सिंह ने एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस लाइब्रेरी में अभी 450 पुस्तकों का संग्रह है, लेकिन इसमें लक्ष्य करीब पांच हजार पुस्तक का है.

इस लाइब्रेरी का आम जनता भी लाभ उठा सकते हैं. खासकर विद्यार्थी भी यहां अध्ययन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षाओं की किताबें भी यहां जल्द उपलब्ध होगी. करीब 20 से 25 लोग यहां बैठकर अध्ययन कर सकते हैं. लाइब्रेरी में टीवी एवं प्रोजेक्टर भी लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन के फैन मीटअप में हंगामा, पत्थरबाजी के बाद मची अफरा-तफरी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.