हाल-बेहाल

वोट के समय पैर छुए, अब कीचड़ में पैर रखने से कतराते नेता, अवसाने गांव की जमीनी हकीकत

ग्रामीण शिकायतें कर-कर के थक चुके, प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि बेखबर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
वोट के समय पैर छुए, अब कीचड़ में पैर रखने से कतराते नेता, अवसाने गांव की जमीनी हकीकत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  देश को आज़ाद हुए दशक बीत गए... डिजिटल इंडिया की बातें हर तरफ हैं... लेकिन पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अवसाने गांव के बरवा टोला में आज भी ग्रामीण एक बुनियादी हक के लिए तरस रहे हैं. वह हक है—एक अदद साफ और पक्की सड़क. यह चैनपुर प्रखंड का अवसाने गांव के बरवा टोला का मुख्य रास्ता है, जो बरसात आते ही दलदल में तब्दील हो जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ पैदल चलना भी मौत को दावत देने जैसा है. बरसात का मौसम यहाँ के लोगों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है. सबसे खौफनाक स्थिति तब होती है, जब गाँव में कोई बीमार पड़ जाए. अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का आना तो दूर, लोग मरीज को खटिया पर लादकर ले जाने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का एक ही दर्दभरा सवाल है—'देश तो आज़ाद है, लेकिन हमें इस नरक और बरसात की लाचारी से आज़ादी कब मिलेगी?'"

हैरानी की बात यह है कि जनता ने जिस पंचायत मुखिया को अपनी आवाज उठाने के लिए चुना, वो अब बहरे हो चुके हैं. ग्रामीण शिकायतें कर-करके थक चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं. चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता आज इस कीचड़ में पैर रखने से भी कतराते हैं." चैनपुर प्रखंड के ये ग्रामीण अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि समाधान चाहते हैं. इस विषय पर जब पंचायत मुखिया जितेंद्र यादव से बात करना चाहा तो उन्होंने इस पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया

यह भी पढ़ें: दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी सुशील उरांव को कोर्ट ने दोषी करार, 27 जून को सुनाई जाएगी सजा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.