भू-धंसान

बाघमारा में फिर हुआ भू-धंसान, आधा दर्जन घर ध्वस्त; बड़ा हादसा टला

धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है.

By : Ark Sahuliyar
बाघमारा में फिर हुआ भू-धंसान, आधा दर्जन घर ध्वस्त; बड़ा हादसा टला

न्यूज़11 भारत 
बाघमारा/डेस्क:
धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है. रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुट्टू बाबू बंगला बस्ती में हुए इस भू-धंसान में लगभग आधा दर्जन घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए. हालांकि, पूर्व में बस्ती को खाली करा दिए जाने के कारण इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

गौरतलब है कि इसी स्थान पर कुछ महीने पहले भी भीषण भू-धंसान हुआ था, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. उस हादसे के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके को खाली करा दिया था. इसी वजह से इस बार बड़ा हादसा टल गया.

हालांकि, ताजा भू-धंसान के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. घटनास्थल से महज कुछ फीट की दूरी पर बहने वाली कतरी नदी पर भी भू-धंसान का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

यह भी पढ़ें- सैकड़ों समर्थकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे ने थामा BJP का दामन 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.