न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: बाघमारा में एक बार फिर भू धंसान की घटना हुई है. इस भू धंसान में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस भू धंसान की घटना में दो बच्चे और छह महिलाएं घायल हुए हैं. जिन्हें आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान लगभग 6 वर्षीय एक बच्चे की हुई मौत हो गई है. घायलों का इलाज चल रहा है.घटना अहले सुबह की है. घटना जोगता थाना अंतर्गत सिजुआ 10 नंबर की है.
यह भी पढ़ें: Y-आकार के रैंप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात और महाराष्ट्र में Gen Z से करेंगे सीधा संवाद