न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: ओरमांझी से सटे यशोदा कॉम्प्लेक्स में बीती मां ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने मुंह ढक कर दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने सुनियोजित तरीके से काम किया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पहले स्प्रे डाल दिया, जिससे उनकी पहचान न हो सके. इसके बाद आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके समीप ही बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भी मौजूद है, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके. यशोदा कम्पलेक्स से एक युवक को जांच पड़ताल के लिए थाने लाई है, जिससे पूछताछ कर रही है. ज्वेलर्स दुकान के संचालक किशोरी स्वर्णा ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल बन रहा है.
यह भी पढ़ें: नीलांबर-पितांबरपुर में दलितों की 50 एकड़ जमीन पर कब्जा, पांकी विधायक से न्याय की गुहार