न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क: सीसीएल कथारा क्षेत्र का है मामला.जंहा सीसीएल के तमाम सीसीएल कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. और आज गांधी जयंती पर भी स्वच्छता अभियान को महज खानापूर्ति देख श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसीस उर्फ बबलू ने तमाम सीसीएल कॉलोनी की वास्तविक हकीकत को जानने को लेकर कॉलोनियों का जायजा लिया.
वंही इस पुरे मामले पर उन्होंने स्थिति देख चिंता जताई है और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीएल कॉलोनियों में फैली गंदगी सिविल विभाग की अधिकारियों की पोल खोल रही है साथ ही साथ सीसीएल के हेडक्वार्टर के वरीय पदाधिकारियों तथा सतर्कता विभाग की निगरानी पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. आगे उन्होंने कहा कि आखिर कब तक खानापूर्ति और क्यों. ये सवाल खड़े हो रहे हैं.उन्होंने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी है यदि ऐसा ही रहा तो जल्द ही राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन उक्त सभी गंभीर समस्याओं पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य होगी.
यह भी पढ़ें: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार का 50 हजार का इनामी और टॉप-10 कुख्यात अपराधी रामभज्जू यादव गिरफ्तार