अनिल पाण्डेय/न्यूज11 भारत
कोडरमा/डेस्क: कोडरमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता. तिलैया थाना क्षेत्र में लगातार हुई दो चेन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर छीना गया सोने जैसा चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े और बैग भी बरामद किए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी गिरफ्तार आरोपी नया गैंग बनाकर लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. वहीं पुलिस ने अपराधियों को पैदल मार्च भी कराते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
यह भी पढ़ें: साठीबाद गांव में वन भूमि पर अवैध अबुवा आवास निर्माण का आरोप, जांच की मांग