भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत फोकलो पत्थर गांव निवासी लखीराम सोरेन का खपरेल का कच्चा घर लगातार बारिश के कारण गिर गया. घर गिरने से अंदर रखा अलमारी समेत कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो गये. घर के धराशायी होने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
पीड़ित लखीराम सोरेन ने बताया कि घर गिरने से घरेलू सामान बर्बाद हो गया है और परिवार के लिए सुरक्षित जगह पर रहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने प्रशासन से मामले का जायजा लेकर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने प्रशासन से रहने के लिए पक्का आवास उपलब्ध कराने की भी गुहार लगायी है.
यह भी पढ़ें: 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की', श्रीअग्रसेन स्कूल में मनी जन्माष्टमी, बच्चों ने मचाया धमाल