भू-धसान

केंदुआ: गोफ बनने से गोधर कुर्मीडीह पाडेय बस्ती में फैली दहशत, बीसीसीएल प्रबंधन ने की घेराबंदी, गोफ की हो रही भराई

अचानक दो बड़े गोफ (धंसान) बन गए हैं और उससे तेजी से गैस निकल रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
केंदुआ: गोफ बनने से गोधर कुर्मीडीह पाडेय बस्ती में फैली दहशत, बीसीसीएल प्रबंधन ने की घेराबंदी, गोफ की हो रही भराई

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर अग्नि प्रभावित क्षेत्र कुर्मीडीह पांडे बस्ती से कुछ दूरी खाली स्थान पर गुरुवार को देर शाम अचानक दो बड़े गोफ (धंसान) बन गए हैं और उससे तेजी से गैस निकल रहा गोफ बनने की  घटना से आसपास के लोगों में  दहशत और भय का माहौल  है.  घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए गोफ के चारों ओर फेंसिंग (घेराबंदी) कर दी और आज गोफ की भराई BCCL प्रबंधक की उपस्थिति में की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

(JMM नेता महादेव हासदा ने स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बस्ती से कुछ ही दूरी पर खाली स्थान पर अचानक दो गोफ बन जाना एक गंभीर खतरा है. उन्होंने मांग की है कि बीसीसीएल प्रबंधन प्रभावित लोगों का जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास करे.

वही BCCL अधिकारी ने कहा कि कुर्मी डीह सहित आसपास के प्रभावित लोगों को पुनर्वास को लेकर सर्वे हो चुकी है इनलोगों क़ो जल्द सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि खाली स्थान पर गोफ बना जिसकी भराई की जा रही है. उन्होंने प्रभावित लोगो से अपील की है कि भू धसान क्षेत्र से दूर रहें
 
यह भी पढ़ें: मानुषमुड़िया–सोनाकड़ा सड़क के शिलान्यास बोर्ड को लेकर सवाल, गलत स्थान पर लगाए जाने का आरोप

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.