खेलकूद

राष्ट्रीय यूथ गेम्स में लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों का दबदबा, 11 स्वर्ण सहित 18 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राष्ट्रीय यूथ गेम्स में लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों का दबदबा, 11 स्वर्ण सहित 18 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गेम्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के यूथ गेम्स-2026 में लोहरदगा जिले के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है. जिले के 10 वरिष्ठ कराटे खिलाड़ियों ने विभिन्न काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में 11 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख प्रशिक्षक सेंसई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी तथा जिला कल्याण पदाधिकारी सुश्री सुषमा नीलम सोरेंग ने सम्मानित किया. अधिकारियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी. प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग में पल्लवी कुमारी एवंओमप्रकाश कुमार ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव और शिल्पा कुमारी ने एक-एक स्वर्ण तथा एक-एक रजत पदक अपने नाम किया. सुनील कुमार साहू ने दो रजत पदक जबकि सुशीला कुमारी ने एक कांस्य पदक हासिल किया. 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंजली कुमारी ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि राजेश उरांव ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जिले के खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के पुतला दहन कार्यक्रम में हुए कथित हंगामा-मारपीट मामले की जांच की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.