RIMS में फेस बेस्ड अटेंडेंस को लेकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध, JDA ने डीन को सौंपा पत्र

जूनियर डॉक्टरों का विरोध

RIMS में फेस बेस्ड अटेंडेंस को लेकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध, JDA ने डीन को सौंपा पत्र

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में फेस बेस्ड अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध जताया है.

rims में फेस बेस्ड अटेंडेंस को लेकर जूनियर डॉक्टरों का विरोध jda ने डीन को सौंपा पत्र

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
RIMS में फेस बेस्ड अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध जताया है. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने इस संबंध में RIMS के डीन को पत्र भेजकर प्रस्तावित व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए फेस बेस्ड अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया गया है. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जूनियर रेजिडेंट (JR), सीनियर रेजिडेंट (SR) और असिस्टेंट प्रोफेसर की दिन में दो बार फेस अटेंडेंस दर्ज करने की व्यवस्था की जानी है.

JDA ने अटेंडेंस को डॉक्टरों के वेतन और स्टाइपेंड से जोड़ने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए हैं. एसोसिएशन का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों के काम के घंटे, पर्याप्त स्टाफ और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी बुनियादी समस्याओं पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए. 

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि केवल अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने के बजाय अस्पताल में कार्य परिस्थितियों और संसाधनों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जाना जरूरी है. JDA ने मांग की है कि फेस बेस्ड अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने से पहले प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित रखा जाए और डॉक्टरों की चिंताओं पर विचार किया जाए. JDA ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो एसोसिएशन लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आगे के कदम उठाने पर विचार करेगा. 

यह भी पढ़ें- खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.