JSSC परीक्षा

रामगढ़: 30 परीक्षा केंद्रों पर JSSC परीक्षा का आयोजन,  निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त ऋतुराज

जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है.

By : News11 Bharat
रामगढ़: 30 परीक्षा केंद्रों पर JSSC परीक्षा का आयोजन,  निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त ऋतुराज

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर JSSC द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त चल रही है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. 

इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज ने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया.

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से परीक्षा संचालन से संबंधित जानकारी ली तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचार मुक्त वातावरण में कराया जाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने परीक्षा केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय, पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. 

इसे भी पढ़ें: चेकपोस्ट पर सरकारी कर्मियों से गाली-गलौज और ट्रक चढ़ाने की धमकी, आरोपी चालक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.