उद्घाटन

JSLPS दीदियों ने सजाया राखी स्टॉल, स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम, डीसी, डीडीसी और चेयरमैन ने किया उद्घाटन

अतिथियों ने स्टॉल पर उपलब्ध हाथ से बनी राखियों, मिठाइयों और अन्य उत्पादों की खरीदारी कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JSLPS दीदियों ने सजाया राखी स्टॉल, स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम, डीसी, डीडीसी और चेयरमैन ने किया उद्घाटन

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: चाईबासा में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पश्चिमी सिंहभूम में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती मिली है. जिला समाहरणालय परिसर के सामने और सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप जेएसएलपीएस समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए राखी स्टॉल का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्टॉल पर उपलब्ध हाथ से बनी राखियों, मिठाइयों और अन्य उत्पादों की खरीदारी कर दीदियों का उत्साहवर्धन किया. उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद न केवल स्थानीय रोजगार और आय का साधन बन रहे हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं.

त्योहारों पर ऐसे स्टॉल से महिलाओं को बाजार, कौशल को पहचान और उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है. जिला प्रशासन बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रहा है.

इस मौके पर प्रशासक संतोषणी मुर्मू, डीपीएम आशियानी मारकी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सभी जिलों में खाद्य सुरक्षा ट्रिब्यूनल हुए क्रियाशील, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल ने पेश की अधिसूचना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.