छह सूत्री मांगें

मानदेय बढ़ोतरी को लेकर मांग पत्र सौंपा, मांगें पूरी होने तक JSLPS कैडरों ने कार्य स्थगित करने का लिया निर्णय

कडर क कहन ह क उनह मलन वल मनदय कफ कम ह और यह वरतमन महगई म दनक मजदर क बरबर भ नह ह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मानदेय बढ़ोतरी को लेकर मांग पत्र सौंपा, मांगें पूरी होने तक JSLPS कैडरों ने कार्य स्थगित करने का लिया निर्णय

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू: मानदेय में बढ़ोतरी समेत छह सूत्री मांगों को लेकर JSLPS  (CLF) कैडर संघ हुसैनाबाद ने मांगें पूरी होने तक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है. संघ ने BMMU हुसैनाबाद एवं बीडीओ हुसैनाबाद को आवेदन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया है. संघ ने कहा है कि कई वर्षों से कार्य करने के बावजूद कैडरों के मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है.

संघ के मुताबिक हुसैनाबाद प्रखंड में G-CRP, A.W., JRP सेतु दीदी, बैंक सखी, V.O.A., AKM, APS CRP-EP और FLCRP समेत विभिन्न कैडर JSLPS के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कैडरों का कहना है कि उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है और यह वर्तमान महंगाई में दैनिक मजदूरी के बराबर भी नहीं है. इसके अलावा निर्धारित कार्यों के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी दी जाती हैं, लेकिन अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से मानदेय नहीं मिलता.

छह सूत्री मांगें

कैडर संघ ने मानदेय में महंगाई के आधार पर 100 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की है. इसके साथ ही व्यक्तिगत बैंक खाते में DBT के माध्यम से मानदेय भुगतान, प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक मानदेय देने, आने-जाने के यात्रा खर्च और मोबाइल खर्च की सुविधा देने की मांग की गई है. संघ ने सभी कैडरों को 60 वर्ष तक सेवा की स्थिरता देने और 20 लाख रुपये का बीमा कराने की मांग भी रखी है.

बइसके अलावा संघ ने कुशल कैडरों का मानदेय कम से कम 800 रुपये प्रतिदिन और अकुशल कैडरों का 400 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की है. क्षेत्र की दूरी के अनुसार यात्रा भत्ता सहित अन्य भत्ते देने तथा अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भुगतान की मांग भी की गई है.

मांग पूरी होने तक काम नहीं करने का निर्णय

JSLPS कैडर संघ ने आवेदन में कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक सभी कैडर अपने निर्धारित और अतिरिक्त कार्य करने में असमर्थ रहेंगे. संघ ने संबंधित अधिकारियों से जल्द निर्णय लेने की अपील की है, ताकि कैडर दोबारा अपने कार्यक्षेत्र में लौट सकें. उपस्थित सभी CLF कैडरों ने एक साथ एक आवाज में शपथ लिया हैं, वही मांग पत्र पर पहल नहीं करने के स्थिति में आगे की रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की बात कही गई. इस मौके पर रीना कुमारी (G-CRP), रीना देवी (सेतु दीदी), अंजू देवी (A.W), सुनिता देवी (A.W), उषा देवी (AKM), लालमुनी देवी (A.PS), सरोज देवी (FLCRP), कान्ती कुमारी (APS), सोनी कुमारी (CRP-EP),  हेमलता देवी (V.O),  कविता देवी (A.M) सहित दर्जनों उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: अकाली दल से नहीं मिला दिल? पंजाब में सभी 117 सीटों पर बीजेपी अकेले लड़ेगी चुनाव

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.