छात्र आन्दोलन

जेपीएससी रिफॉर्म मंच का आंदोलन जारी, 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करना का फैसला कोर कमिटी करेगी

कोर कमेटी आज सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों का अध्ययन करेगी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जेपीएससी रिफॉर्म मंच का आंदोलन जारी, 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करना का फैसला कोर कमिटी करेगी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्र आन्दोलन के बीच सोमवार को हेमंत सरकार की घोषणाओं के बाद भी मंगलवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के धरना स्थल पर छात्रों का आन्दोलन अभी भी जारी है. जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने अपना आंदोलन जारी रखा है. 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करना है या नहीं इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. कोर कमेटी की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा.  कोर कमेटी आज सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों का अध्ययन करेगी. हेमंत सोरेन सरकार की घोषणा के बाद भी छात्रों का आन्दोलन इसलिए जारी है क्यों कि उनकी अभी भी सीबीआई से जांच की मांग लंबित है. इसलिए जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने ने छात्रों का आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है.

इस बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम धरना स्थल मेडिकल टीम पहुंची है. एक डाक्टर के साथ चार सदस्य टीम में हैं. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच में अब मात्र दो लोग आमरण अनशन पर हैं. उनके आमरण अनशन का 15वां दिन है.

यह भी पढ़ें: खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.