JPSC आंदोलन

JPSC आंदोलन: आज छात्रों से वार्ता करेगी हेमंत सोरेन सरकार, दोपहर 2 बजे छात्रों को बुलाया गेस्ट हाउस 

आज सोमवार को एक बार फिर सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया है.

By : Dipali Kumari
JPSC आंदोलन: आज छात्रों से वार्ता करेगी हेमंत सोरेन सरकार, दोपहर 2 बजे छात्रों को बुलाया गेस्ट हाउस 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच आज सोमवार को एक बार फिर सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया है. आज दोपहर 2 बजे मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथि शाला (गेस्ट हाउस) में बैठक होगी. इस बैठक में हेमंत सोरेन सरकार की ओर से 4  मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल छात्रों से बातचीत करेगा. 

छात्र संगठन ने भी बातचीत के प्रस्ताव पर सहमति जताई है, लेकिन साफ कर दिया है कि उनकी तीन प्रमुख मांगों पर सहमति के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा. छात्र नेताओं का कहना है कि अगर सरकार इन मांगों पर सकारात्मक फैसला लेती है तो बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है. लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा.

छात्रों की तीन प्रमुख मांगें:

  • छात्रों की पहली मांग है कि JPSC और JSSC की विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाए.
  • दूसरी मांग है कि पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए.
  • तीसरी मांग है कि जेपीएससी में व्यापक रिफॉर्म किया जाए.

इसे भी पढ़ें: आन्दोलनरत छात्रों ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन, राजद प्रमुख तेजस्वी यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.