JPSC Mains Exam

JPSC Mains Exam: 25 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, जानिए  कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड 

25 जुलाई से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन किया जायेगा. जानिए परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी बातें.

By : News11 Bharat
JPSC Mains Exam: 25 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, जानिए  कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड 

न्यूज़ 11

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 जुलाई 2026 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा 27 जुलाई तक दो पालियों में संपन्न होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. हालांकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में सुबह 8 बजे व द्वितीय पाली में दोपहर 1 बजे तक पहुंच जायें.

जानिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल

परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद आनेवाले अभ्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. अभ्यार्थियों को सभी पत्रों की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. बताते चलें 25 जुलाई को प्रथम पाली में प्रथम पत्र, द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र, वहीं 26 जुलाई को प्रथम पाली में तृतीय पत्र, द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र और 27 जुलाई को प्रथम पाली में पांचवें पत्र व द्वितीय पाली में छठे पत्र की परीक्षा होगी.

21 जुलाई से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

परीक्षार्थी 21 जुलाई, मंगलवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड और अटेंडेंस शीट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि व रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जानकारी सही से जांच लें. एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी/गलती होने पर अभ्यार्थी 24 जुलाई तक आयोग को लिखित आवेदन देकर सुधार करवा सकते हैं. 

आवश्यक दस्तावेज 

परीक्षा केंद्र पर अभ्यार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ और कोई एक वैध पहचान पत्र अवश्य ले जायें. मालूम हो परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताब, खाद्य सामग्री, बैग, अस्त्र-शस्त्र इत्यादि लाने पर प्रतिबंध है.

  इसे भी पढ़ें: मोराबादी प्राइम पार्क के पास काली थार से पुलिस कर्मी को धक्का मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.