न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद और परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने कुल 22 परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इन 22 परीक्षाओं में से एक सहायक लोक अभियोजक (APP) को रद्द करने के फैसले के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. मामले में हाई कोर्ट में सत्यांशु शुभम, संजना सिंह समेत अन्य की ओर से रिट याचिका दाखिल की गयी है. इस याचिका में सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गयी है. आज 27 अगस्त को न्यायाधीश दीपक रौशन की कोर्ट में सुनवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में आवारा सांड का आतंक: आधा दर्जन लोगों को उतारा मौत के घाट; नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल