न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है. मामले की जांच कर रही CID ने पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
इस मामले में CID ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. एजेंसी ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई सूचना, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी है, तो वह मोबाइल नंबर 9934309058 या ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकता है.
जांच के दौरान अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि हाल ही में तीन और आरोपियों को दबोचा गया है. सीआईडी ने हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार को गिरफ्तार किया है. सीआईडी ने रांची पुलिस के सहयोग से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में छापेमारी कर इन आरोपियों को हिरासत में लिया.
यह भी पढ़ें- बाघमारा में अवैध कोयला कारोबार पर CISF की बड़ी कार्रवाई, पांच हाइवा कोयला जब्त