न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: : दैनिक जागरण के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) की आज सुबह 9 बजे असामायिक निधन हो गया. इधर उनके निधन से पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र के शोक की नहर दौड़ गई है. पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा परिवार सहित अयोध्या रामलला का दर्शन कर बीती रात ही जादूगोड़ा लौटी थी.आज सुबह साढ़े आठ बजे हृदय गति रुकने से यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में मौत हो गईं.कल सोमवार को जादूगोड़ा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस बाबत विद्या शर्मा ने कहा कि उनकी पत्नी रागनी शर्मा का सहयोग व स्नेह कभी भुलाया नहीं जा सकता.उसके निधन से भारी अपूरणीय क्षति हुई है.जिसकी भरपाई संभव नहीं है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में JSSC- CGL परीक्षा विवाद से जुड़े मामले मे एक और गिरफ्तारी