अर्बन नक्सलवाद की मानसिकता से चल रहा है झामुमो, अवैध धंधों की गिरती अर्थव्यवस्था...

अर्बन नक्सलवाद की मानसिकता से चल रहा है झामुमो, अवैध धंधों की गिरती अर्थव्यवस्था से पार्टी परेशान - भाजपा

झामुमो लोकतंत्र की नहीं, अराजकता की कर रही राजनीति - अजय साह

अर्बन नक्सलवाद की मानसिकता से चल रहा है झामुमो अवैध धंधों की गिरती अर्थव्यवस्था से पार्टी परेशान - भाजपा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भाजपा ने झामुमो की प्रेस वार्ता पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद जेएमएम पूरी तरह हताश, निराश और राजनीतिक असुरक्षा से ग्रस्त होकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आई है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि लगातार जनसमर्थन घटता देख झामुमो अब तथ्यों और विकास की राजनीति छोड़ केवल भ्रम, डर और झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है.

अजय साह ने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस की सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसे हालात में पहुँचा दिया था कि पहली बार देश में “फाइनेंशियल इमरजेंसी” लगाए जाने तक की चर्चा होने लगी थी. लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में “ब्राइट स्पॉट” बनकर उभरा है और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज कई देश भारत के आर्थिक मॉडल, डिजिटल विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर नीति को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. यही बात विपक्षी दलों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है, क्योंकि उन्हें मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का विश्वास स्वीकार नहीं हो रहा.

प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने झारखंड को कांग्रेस शासनकाल की तुलना में दोगुना-तिगुना अधिक राशि दी, लेकिन राज्य में हर योजना भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में 90 प्रतिशत भुगतान लेने के बावजूद केवल 55 प्रतिशत काम हुआ. पीएम श्री योजना में फर्जी बिल बनाकर सरकारी पैसे की बंदरबांट की गई. आयुष्मान भारत योजना में फर्जी मरीजों और फर्जी अस्पतालों के नाम पर करोड़ों रुपये की निकासी हुई. उन्होंने कहा कि जनता के विकास का पैसा योजनाओं में नहीं, बल्कि भ्रष्ट तंत्र और सत्ता से जुड़े लोगों की जेब में गया.

अजय साह ने कहा कि झामुमो की असली बेचैनी केंद्र की योजनाओं से नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के रास्ते चल रहे कोयला और बालू के अवैध कारोबार पर बढ़ती जांच से है. भाजपा सरकार बनने के बाद इन अवैध नेटवर्क और संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई तय है, इसलिए झामुमो बौखलाहट में बयान दे रही है.

उन्होंने आगे कहा कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई लोकप्रिय सरकार को हटाने और अस्थिरता पैदा करने की मानसिकता दरअसल “अर्बन नक्सलवाद”सोच का हिस्सा है. यह वही विचारधारा है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर अराजकता फैलाने में विश्वास रखती है. अजय ने कहा कि जैसे मोदी सरकार ने देश में नक्सलवाद को निर्णायक रूप से समाप्त किया है, वैसे ही आने वाले समय में अर्बन नक्सलवाद की सोच और उसे संरक्षण देने वाले नेटवर्क पर भी कड़ा प्रहार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ईद उलअजहा को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह