शिकायत

बेतला में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले JMM नेता, अंचलाधिकारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, DC को जांच के निर्देश

सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है - मंत्री<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेतला में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले JMM नेता, अंचलाधिकारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, DC को जांच के निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: झारखंड सरकार के शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बेतला नेशनल पार्क पहुंचने पर झामुमो बरवाडीह प्रखंड कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में नेताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.इस दौरान झामुमो नेता अफजल अंसारी ने बरवाडीह के अंचलाधिकारी लवकेश सिंह की कार्यशैली पर गंभीर शिकायत करते हुए आम लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरती जा रही है.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.बैठक में नेताओं ने बरवाडीह क्षेत्र में पर्यटन विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की भी मांग रखी. मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया.इस अवसर पर महेंद्र प्रजापति, आमिर खान, कुरबान अंसारी, नागेश्वर उरांव, अजय प्रधान, सौदागर सिंह, अख्तर अंसारी, रिजवान, साजिद अंसारी, मुख्तार अंसारी, तैयब अंसारी सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: CCL कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन सौंदर्यीकरण के नाम पर पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क को समाप्त करने की साज़िश - विल्सन फ्रांसिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.