विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए उप महाप्रबंधक कार्यालय में हुई झामुमो नेताओं की वार्ता

By : News11 Bharat
विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए उप महाप्रबंधक कार्यालय में हुई झामुमो नेताओं की वार्ता

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:  डीवीसी प्रशासनिक भवन में उप महाप्रबंधक के साथ झामुमो नेताओं की वार्ता हुई. वार्ता में विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं समस्याओं पर बिस्तार पूर्वज चर्चा किया गया. जिसमें उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने झामुमो नेताओं के मांगो को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया. यहां झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी एवं उपाध्यक्ष आकाश टुडू ने वार्ता के दौरान विशेष रूप से विस्थापित परिवारों की लंबित समस्याओं, डीवीसी एस पौंड से प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन जैसे समस्याओं पर विस्तार से बातचीत किए. तथा डीवीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि क्षेत्र के स्थानीय एवं विस्थापित बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएँ साथ ही विस्थापितों के पुनर्वास से संबंधित मामलों का समाधान किया जाए. 

प्रदूषण नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाये जाय , आसपास की बस्तियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी पहल शुरू किया जाय आदि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का मांग किया गया. उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने  सभी मांगो को गंभीरता से  लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर रतन लाल मांझी  झामुमो जिलाध्यक्ष, आकाश टुडू  झामुमो जिला प्रवक्ता, 20 सूत्री अध्यक्ष वृज लाल हांसदा, बेरमो प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव,डेगलाल रजक प्रखंड संयुक्त सचिव गोविंद राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय में मलेरिया विभाग की बैठक, निजी स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.