संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है. सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिस ट्रेजरी घोटाले का शोर मचाया जा रहा है, वह रघुवर दास सरकार के समय का है.
सिन्हा ने आगे कहा कि विधायक तिवारी 2016 की नियमावली की वकालत इसलिए कर रहे हैं ताकि बाहरी राज्यों के लोग झारखंडियों का हक छीन सकें, लेकिन 'अबुआ सरकार' आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. महिला आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए.
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में विधानसभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने किया भोलेनाथ पेट्रोल पंप का उद्घाटन, लोगों को मिली बड़ी राहत