नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार...

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू:  नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव बुंडू स्थित मिलन मंदिर सभागार में नगर के बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर अपने विचार और विकास की रूपरेखा साझा की बैठक के दौरान बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान प्रत्याशी ने नगर के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की.

एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” – जितेंद्र उरांव 

अपने संबोधन में जितेंद्र उरांव ने कहा कि यदि जनता उन्हें एक मौका देती है तो वह अगले पांच वर्षों तक ऐसा काम करेंगे कि किसी को शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बुंडू अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा बहाल करना है, ताकि आम लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े.

बस स्टैंड, सड़क, नाली और पानी की सुविधा होगी प्राथमिकता 

 बुंडू में सुव्यवस्थित बस स्टैंड का अभाव है, जिससे सड़क पर वाहनों का संचालन होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. चुनाव जीतने के बाद आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही पक्की सड़क और नाली का निर्माण तथा जरूरतमंद लोगों को पानी कनेक्शन की सुविधा देने का भी आश्वासन दिया.

स्टेडियम और बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की भी योजना 

जितेंद्र उरांव ने कहा कि नगर के युवाओं के लिए एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा बड़े तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसे पर्यटन और स्थानीय उपयोग के लिए विकसित करने की भी योजना है. उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और जनता के बीच रहकर ही काम करेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नगर के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है और जनता का आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने लोगों से अपील की कि नगर के समग्र विकास के लिए उन्हें अपना समर्थन दें.
इस मौके पर हर्षवर्धन शर्मा, श्याम सुंदर चक्रवर्ती, उज्जवल कुमार, प्रदीप मुंडा, सुरेंद्र छुआ, बप्पी देव, रवि गंझू, अवधेश चौधरी, संतोष कुमार, बबलू कुमार सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

संबंधित सामग्री

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

बिहार

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

झारखंड

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

झारखंड

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

झारखंड

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी

झारखंड

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी