दुबई पहुंचा झारखंड का आम्रपाली आम, Lullu Retail Stores में बिक्री के लिए उपलब्ध

झारखंड का आम्रपाली आम

दुबई पहुंचा झारखंड का आम्रपाली आम, Lullu Retail Stores में बिक्री के लिए उपलब्ध

जेएसएलपीएस से जुड़े महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

दुबई पहुंचा झारखंड का आम्रपाली आम lullu retail stores में बिक्री के लिए उपलब्ध

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने राज्य की महिला किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. देवघर और गुमला जिले के महिला किसान उत्पादक संगठनों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की पहली खेप सफलतापूर्वक दुबई पहुँच चुकी है और अब वहां के प्रतिष्ठित Lullu Retail Stores में बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह उपलब्धि झारखण्ड की महिला किसानों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार खोलने के साथ-साथ राज्य के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

देवघर के मनोन्नति मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी तथा गुमला के गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं एमवीएम बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित जेएसएलपीएस से जुड़े महिला किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) द्वारा उत्पादित आमों का अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ग्रेडिंग, पैकेजिंग एवं निर्यात सुनिश्चित किया गया. मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, जेएसएलपीएस, जिला प्रशासन तथा एपीडा (APEDA) के सहयोग से संचालित यह महिला-नेतृत्व वाली पहल ग्रामीण महिला किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मॉडल बनकर उभरी है. इस पहल से महिला किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ निर्यात आधारित बाजारों तक पहुंच का अवसर भी प्राप्त हुआ है.

जेएसएलपीएस द्वारा इस वर्ष 'पलाश' ब्रांड के अंतर्गत राज्यभर में विशेष आम बिक्री स्टॉल स्थापित कर स्वयं सहायता समूहों एवं एफपीओ से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित आमों की व्यापक मार्केटिंग की गई. स्थानीय बाजार में मिली सफलता के बाद इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आम्रपाली आम को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया गया. यह पहल न केवल महिला किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि झारखण्ड के कृषि उत्पादों को वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में भी एक मजबूत आधार तैयार करेगी.



जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) अनन्य मित्तल ने कहा, "मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में जेएसएलपीएस स्वयं सहायता समूहों एवं एफपीओ द्वारा विकसित उद्यमों को देश-विदेश के प्रमुख रिटेलर्स एवं निर्यातकों से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है, ताकि ग्रामीण उत्पादकों को उनकी उपज का सर्वोत्तम मूल्य मिल सके. साथ ही, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के माध्यम से एफपीओ की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे वे वैश्विक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रतिस्पर्धी बन सकें."

यह उपलब्धि झारखण्ड सरकार की उस व्यापक सोच को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत महिला किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत बाजार संपर्क, मूल्य संवर्धन और निर्यात के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है. जेएसएलपीएस भविष्य में भी महिला किसानों एवं एफपीओ को बेहतर बाजारों, आधुनिक विपणन प्रणालियों और वैश्विक अवसरों से जोड़ते हुए राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा.

यह भी पढ़ें- पूर्व शराब नीति से जुड़े मामले में HC में सुनवाई, JSBCL ने Vision Hospitality पर लगाया 20 करोड़ कम जमा करने का आरोप 

 

संबंधित सामग्री

पलामू: खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

झारखंड

पलामू: खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

ओलंपिक दिवस के अवसर पर पलामू जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया.

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाक़ात 

झारखंड

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाक़ात 

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से “जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.

भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार, यहां जानिए कौन हैं ये प्रत्याशी

बिहार

भाजपा से अभिषेक कुमार बंटी बनें उम्मीदवार, यहां जानिए कौन हैं ये प्रत्याशी

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अभिषेक कुमार बंटी को प्रत्याशी बनाया है।

सस्ती मिठाइयों पर उठे सवाल, बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

झारखंड

सस्ती मिठाइयों पर उठे सवाल, बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

त्योहारी और शादी-विवाह के सीजन में बाजार में बेहद कम दाम पर बेची जा रही रेडीमेड मिठाइयों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

अनीता देवी हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों की अविलंब सुनिश्चित हो गिरफ्तारी : आदित्य साहू

झारखंड

अनीता देवी हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों की अविलंब सुनिश्चित हो गिरफ्तारी : आदित्य साहू

पुलिस निष्पक्ष काम करे, मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को मिले सजा