Jharkhand Weather Update: 24 घंटे बाद साफ होगा आसमान, रविवार से मानसून कहेगा बाय-बाय

रविवार से मानसून कहेगा बाय-बाय

Jharkhand Weather Update: 24 घंटे बाद साफ होगा आसमान, रविवार से मानसून कहेगा बाय-बाय

jharkhand weather update 24 घंटे बाद साफ होगा आसमान रविवार से मानसून कहेगा बाय-बाय 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में अब मौसम बदलने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य का आसमान शनिवार से पूरी तरह से साफ हो जाएगा, और रविवार से झारखंड में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

अगले 24 घंटे का हाल
इससे पहले, शुक्रवार को राज्य के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून कमजोर रहा, केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. इसमें धनबाद में 21.8 मिमी, खूंटी में 17 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में चार मिमी, जबकि दुमका, गुमला और रांची में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हुई.

मानसून की विदाई और तापमान
रविवार से पूरे झारखंड में धूप खिलने के साथ हवाओं का रुख पश्चिम और उत्तर की ओर होगा. अगले 24 घंटे के बाद झारखंड के पश्चिम और पश्चिमोत्तर भाग स्थित प्रदेशों से बादल छटेंगे. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा, जिसके बाद बिहार समेत झारखंड से भी मानसून निष्कृय हो जाएगा. मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रहने से झारखंड का दक्षिणी भाग कुछ प्रभावित हो सकता है. राज्य के बिहार और यूपी से सटे जिलों के साथ पूरे उत्तरी झारखंड से मानूसन की विदाई 12 अक्टूबर तक पहले चरण में होगी, जबकि शेष झारखंड में इसकी विदाई एक दिन बाद होने की संभावना है.

तापमान में बदलाव
अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे. हालांकि, ठंडी हवा के आने से अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है.

यह भी पढ़े: भीषण हादसा! अयोध्या में जोरदार धमाके से ढहा घर, 5 शव बरामद

संबंधित सामग्री

मेडिकल छात्रा का दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

मेडिकल छात्रा का दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा को राहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल