न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मीना मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली हैं. आज 20 अप्रैल को राज्यभर में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा हैं. दिन के समय जहां तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं शाम होते-होते कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया हैं.
इन जिलों में आंधी-बिजली और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में अस्थिर मौसम बना रहेगा. खासकर गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मौसम तेजी से बादल सकता हैं. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं. बताया गया है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.
तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
राज्य में गर्मी का असर अभी भी बरकरार हैं. सोमवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता हैं. दोपहर के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती हैं. हालांकि शाम के समय होने वाली बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है लेकिन वज्रपात और तेज आंधी का खतरा भी बना रहेगा.
यह भी पढ़े: झाड़ग्राम में पीएम मोदी के साथ विजय संकल्प सभा में शामिल हुए चम्पाई सोरेन, कहा- बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है