कानपुर में 'उल्टी गैंग' का खुलासा, महिलाओं को बनाते थे निशाना, एनकाउंटर में सरगना घायल

कानपुर में 'उल्टी गैंग' का खुलासा, महिलाओं को बनाते थे निशाना, एनकाउंटर में सरगना घायल

कानपुर में उल्टी गैंग का खुलासा महिलाओं को बनाते थे निशाना एनकाउंटर में सरगना घायल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर परदेश के कानपुर में महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर 'वोमिटिंग गैंग' का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं. यह गिरोह बेहद चालाकी से ऑटो में सवारी बनकर बैठता था और फिर महिलाओं का ध्यान भटकाने के लिए उल्टी करने का नाटक करता था. इसी दौरान उनके गहने, मंगलसूत्र और कीमती समान चोरी कर लिया जाता था. पुलिस ने इस गैंग की तीन महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुठभेड़ में गिरोह का मुख्य आरोपी घायल हो गया.

महिलाओं को बनाते थे खास निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और खासतौर पर महिला यात्रियों को निशाना बनाता था. आरोपी ऑटो में पहले से सवारी बनकर बैठ जाते थे. जैसे ही कोई महिला यात्री बैठती, गिरोह की महिला सदस्य अचानक उल्टी करने लगती या गंदगी फैसलाकर माहौल बिगाड़ देती थी. इसी दौरान बाकी सदस्य महिला यात्री का ध्यान भटकाकर गले की चेन, मंगलसूत्र, पर्स और अन्य सामान चुरा लेते थे.

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का संबंध कौशांबी जिले से है लेकिन इसकी वारदातें कानपुर समेत आसपास के कई जिलों में की जा रही थी. आरोपी लगातार शहर बदलकर वारदात को अंजाम देते थे ताकि पुलिस उन्हें आसानी से पकड़ न सके.

23 मार्च को चोरी का भी खुलासा
डीसीपी डीएन चौधरी ने बताया कि 23 मार्च को दामोदर नगर पेट्रोल लाइन के पास एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना सामने आई थी. जांच में यह मामला भी इसी गैंग से जुड़ा मिला. इसके बाद पुलिस लगातार गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी. 19 अप्रैल को बर्रा बाईपास इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य फिर से किसी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और हिंगलाज मंदिर के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला ऑटो भी बरामद किया हैं.

सरगना फरार, फिर हुआ एनकाउंटर
कार्रवाई के दौरान गैंग का मुख्य आरोपी अभिषेक मौके से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कुछ देर बाद जरौली फेस-2 नाला रोड पर पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया. पुलिस का आरोप है कि अभिषेक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. गोली एक इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह सुरक्षित बच गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं.

हथियार और नकदी बरामद
गिरफ्तार मुख्य आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 1520 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि अभिषेक पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें माला, नंदनी, रिंकू, प्रिंस चौधरी और मुख्य आरोपी अभिषेक शामिल हैं. तीन महिला सदस्यों की गिरफ्तारी से यह साफ हुआ है कि गिरोह महिलाओं को फंसाने के लिए महिला सदस्यों का इस्तेमाल करता था. पुलिस अब इस गैंग से जुड़े पुराने मामलों की फाइलें खंगाल रही हैं. आशंका है कि इस गिरोह ने कई जिलों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया हैं. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश
 

संबंधित सामग्री

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला, 60 से ज्यादा आरोपियों की बेल पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला, 60 से ज्यादा आरोपियों की बेल पर हुई सुनवाई

बिहार में चाची से अफेयर में भतीजे की हत्या, शव को कंबल से ढ़ककर छुपाया

बिहार

बिहार में चाची से अफेयर में भतीजे की हत्या, शव को कंबल से ढ़ककर छुपाया

बिहार के पूर्णिया जिले में बड़ी मां के साथ अवैध संबंध में भतीजे की हत्या कर दी गई। रुपये लौटाने के बहाने उसे घर बुलाया और फिर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कंबल से ढ़ककर छुपा दिया।

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 23 लोगों की मौत

देश-विदेश

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 23 लोगों की मौत

IPL 2026: GT vs MI मैच में क्या बारिश बनेगा विलेन? जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

खेल

IPL 2026: GT vs MI मैच में क्या बारिश बनेगा विलेन? जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Egg Consumption: दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कौन खाता हैं? जानिए भारत किस नंबर पर है

देश-विदेश

Egg Consumption: दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कौन खाता हैं? जानिए भारत किस नंबर पर है