Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के मौसम में इस हफ्ते बदलाव की पूरी तैयारी हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं कुछ जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं.

तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी का अहसास
राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान अब 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं. वहीं जमशेदपुर में 22.2 डिग्री, चाईबासा और सरायकेला में 20 डिग्री, और अन्य जिलों में 18 से 19 डिग्री के बीच तापमान रिकॉर्ड किया गया. पिछले दिनों की ठंड के बाद अब झारखंड के लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास हो रहा हैं.

तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के रास्ते से गुजर रही ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा हैं. आज 8 मार्च को दक्षिणी हिस्से, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और उत्तर-पूर्वी हिस्सों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई हैं. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता हैं. लोगों को अब चादर और गर्म कपड़ों की जरूरत कम पड़ रही हैं. खासकर जमशेदपुर में लोग हल्के कपड़े पहनकर गर्मी का मज़ा ले रहे हैं. 

यह भी पढ़े: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
 
संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.