न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए आज राज्यभर में वोटिंग समाप्त हो गया हैं. कुल 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता शामिल हैं.
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया. इस चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या 22,07,203 है, जबकि महिला मतदाता 21,26,227 हैं. इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 144 हैं. गैर दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में मतदाता मेयर और पार्षद के लिए वोट डाला गया. मेयर के लिए गुलाबी रंग का और पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर प्रयोग किया गया.
शाम 05 बजे तक मतदान प्रतिशत
झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई. शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन कई क्षेत्रों में धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता नजर आ रहा हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 05 बजे तक झारखंड में कुल लगभग 61.83% मतदान दर्ज किया गया हैं.
शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
रांची - 42%
पाकुड़ - 66.30 %
मेदिनीनगर नगर निगम - 57.41 %
विश्रामपुर नगर परिषद - 66.67 %
हुसैनाबाद नगर पंचायत - 59.86 %
हरिहरगंज नगर पंचायत - 64.99 %
छतरपुर नगर पंचायत - 65.81 %
साहेबगंज नगर परिषद - 57.58 %
राजमहल नगर पंचायत - 67.85 %
बरहरवा नगर पंचायत - 73.58 %
सिमडेगा - 67.83 %
सराइकेला - 75.35 %
कपाली - 57.23 %
गुमला - 59.79 %
रामगढ़ - 65.63 %
धनवार नगर पंचायत - 65.22 %
बड़की सरैया नगर पंचायत - 63.74 %
चिरकुंडा - 60.14 %
फुसरो नगर परिषद - 58.37 %
धनबाद नगर निगम - 46.98 %
गढ़वा नगर परिषद - 63.32 %
लातेहार नगर पंचायत - 66.12 %

दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
रांची - 34.16 % मतदान
बुंडू - 55 % मतदान
गोड्डा नगर परिषद - 50.13 %
महगामा नगर पंचायत - 56.41 %
सिमडेगा - 56.63 %
गुमला - 48.66%
मेदिनीनगर नगर निगम - 49 %
गिरिडीह नगर निगम - 46.98 %
विश्रामपुर नगर परिषद - 54.88%
धनबाद नगर निगम - 36.6 %
चास नगर निगम - 36.92 %
रामगढ़ नगर परिषद - 52.69 %
चाकुलिया - 64.2 %
बरहरवा - 60.93 %
चाईबासा नगर परिषद - 48.61 %
देवघर नगर निगम - 41.43 %
हजारीबाग नगर निगम - 40.98 %
सुबह 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया जारी हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई हैं. शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन कई क्षेत्रों में धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता नजर आ रहा हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 1 बजे तक झारखंड में कुल लगभग 37.44% मतदान दर्ज किया गया हैं. अलग-अलग नगर निकायों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
गुमला - 35.54%
पलामू - 36.24%
गढ़वा - 38.47%
चतरा - 38.02%
सिमडेगा - 42.65%
रांची - 24.90%
बुंडू - 39.79
सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया जारी हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई हैं. शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन कई क्षेत्रों में धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता नजर आ रहा हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक झारखंड में कुल लगभग 23% मतदान दर्ज किया गया हैं. अलग-अलग नगर निकायों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
रांची - 14.60
बुंडू - 25.16
गुमला - 21.34
खूंटी - 26.36
सिमडेगा - 26.43
देवघर - 19.16
गढ़वा - 22.45
हजारीबाग - 18.2
गिरिडीह - 19.56
चास - 16.15
फुसरो - 21.33
रामगढ़ - 23.43
चिरकुंडा - 18.73
धनबाद - 14.79
सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया जारी हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई हैं. शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन कई क्षेत्रों में धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता नजर आ रहा हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक झारखंड में कुल लगभग 12% मतदान दर्ज किया गया हैं. अलग-अलग नगर निकायों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
रांची नगर निगम - 7.28%
गुमला नगर परिषद - 9.99%
बुंडू नगर पंचायत - 11.47%
सिमडेगा नगर परिषद - 11.64%
रांची: वार्ड 21 के मतदान केंद्र संख्या 9.10, और 11 में भारी भीड़

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया मतदान
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में मतदान किया. उन्होंने नगर परिषद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला.

रांची नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 21 के मतदान केंद्र संख्या 9, 10 और 11 में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई. पुरानी रांची मस्जिद के पास स्थित इन मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हुए हैं. मतदान केंद्रों पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुष मतदाता भी उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर मतदान करते नजर आए. सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही, जिससे क्षेत्र में लोकतांत्रिक उत्साह का माहौल देखने को मिला. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए है. मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव का मतदान शुरू
साहिबगंज में नगर निकाय आम चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है. आज साहिबगंज जिले में तीन जगहों पर निकाय चुनाव हो रहा है- साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत और बरहरवा नगर पंचायत. मतदान को लेकर मतदाता सुबह से ही अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर वोटिंग कर रहे है.
साहिबगंज नगर परिषद के लिए 28 वार्डों में कुल 66 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां कुल 69,164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यहां कुल 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे. वहीं राजमहल नगर पंचायत के 14 वार्डों में 19 मतदान केंद्र बनाए गए है. यहां कुल 17,859 मतदाता मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है. इसके अलावा बरहरवा नगर पंचायत के 14 वार्डों में 20 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां कुल 19,353 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यहां अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.
पाकुड़ में नगर निकाय चुनाव का मतदान शुरू
पाकुड़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जिसके बाद से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे है. सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर लाइन में लग गए है और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है.
नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी और मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मतदान कर्मियों द्वारा मतदान शुरू कराया गया. जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है. मतदान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए विकास, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर वोटिंग कर रहे है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा.
पाकुड़ नगर परिषद में कुल 21 वार्ड हैं, जिनके लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए है. यहां कुल 37,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 18,677 महिला और 18,356 पुरुष मतदाता शामिल है. चुनाव को देखते हुए 6 बूथों को संवेदनशील और 4 बूथों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है. अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 89 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहीं 8 वार्ड भी महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए है.
नगर निकायों का विवरण
झारखंड में कुल 48 नगर निकाय है, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं. इनमें से 13 निकाय ऐसे है, जिनमें 2020 से चुनाव लंबित थे, जबकि रांची समेत अन्य नगर निगम और निकायों में चुनाव 2022 से लंबित था. इस चुनाव में 1087 वार्डों के 4304 पोलिंग बूथों पर वोटिंग होगी. हालांकि इस बार नोटा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
मतदाता पहचान और सुरक्षा इंतजाम
मतदान के लिए मतदाता आईडी के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 अन्य सरकारी और गैर सरकारी फोटो पहचान पत्रों को भी मान्यता दी हैं. मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही झारखंड सरकार ने संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की हैं. यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता बिना किसी भय के वोट डाल सकें. मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती 27 फरवरी को की जाएगी.
यह भी पढ़े: Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक