बैठक

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पलामू में प्रमंडलीय बैठक, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

वर्ष 2029 में राज्य में पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पलामू में प्रमंडलीय बैठक, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण प्रमंडलीय बैठक पलामू प्रमंडल के अध्यक्ष प्रभात सिंहा के जमुना निवास स्थित आवास पर आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात सिंहा ने की, जबकि मंच संचालन प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष तिवारी ने किया.

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष आयशा सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष अनिकेत नेता तथा केंद्रीय सचिव ओंकारनाथ जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. बैठक के दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया और वर्ष 2029 में राज्य में पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया.

पार्टी सुप्रीमो 'टाइगर' जयराम महतो की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया था. इस दौरान संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रखंड कमेटी के विस्तार, पंचायत कमेटी और बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तृत मंथन किया गया.

इस अवसर पर पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, गढ़वा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, जिला वरीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा, जिला सचिव विकास कुमार यादव, नवा बाजार पाटन प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मेहता, प्रमंडलीय महासचिव सुधांशु तिवारी, जिला सचिव पिंटू मेहता, सत्य प्रकाश सिंह, तहसील प्रखंड अध्यक्ष बबलू मेहता, विनोद गुप्ता, चंदन चंदेल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपू सिंह दांगी, नवा बाजार प्रखंड अध्यक्ष निरंजन मेहता, सचिन शर्मा, पलामू मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार, नगर अध्यक्ष देवेंद्र मंडल, धर्मेंद्र कुमार मेहता, जगन्नाथ यादव, अनिकेत कुमार, उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय नेता जयराम पासवान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकुड़ का दमदार प्रदर्शन, अंडर-12 टीम ने जीता कांस्य पदक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.