न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: स्टेट आर्काइव्स विभाग में रिक्त पदों को लेकर हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान विभाग में कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताई है. हाई कोर्ट ने पूछा- क्या विभाग सिर्फ एक चपरासी के भरोसे चल रहा है? इसको लेकर राज्य सरकार और JSSC से कोर्ट ने जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और JSSC को स्वीकृत और रिक्त पदों का पूरा ब्योरा देने का आदेश दिआ है. साथ ही रिक्तियां भरने की समय-सीमा बताने को भी कहा है. कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही भर्ती प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसका भी जवाब मांगा है. इस मामले में अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया. मामले में 8 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. शशि सागर वर्मा की ओर से दाखिल की गई जनहित याचिका पर यह सुनवाई हुई.
यह भी पढ़ें: 256.71 टन अवैध कोयला बरामद, कोल खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ का हजारीबाग में बड़ा अभियान