न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन वर्ष 2026-2028 चुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है. 16 पदों के लिए कुल 92 प्रत्याशी मैदान में हैं. मतगणना की प्रकिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है. डिस्प्ले बोर्ड पर वोट काउंटिंग का पूरा प्रोसेस दिखाया जा रहा है. इधर काउंटिंग को लेकर हाई कोर्ट परिसर में हलचल भी तेज हो गयी है.
बताते चलें कल 21 अगस्त को वोटिंग हुई. इस दौरान कुल 2,017 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष से लेकर महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अलग-अलग सचिव पदों के साथ गवर्निंग काउंसिल की सीटों के लिए भी जोरदार मुकाबला है. हालांकि कोषाध्यक्ष पद महिला के सुरक्षित है. वहीं, गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्य को चुना जाना है. इसमें महिला के लिए चार सीट आरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ें: रांची में नशीले कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 570 बोतलों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार