न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का एनुअल जनरल मीटिंग आज शनिवार को संपन्न हुआ. बैठक में मौजूदा कमेटी अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने अपनी टीम की वार्षिक रिपोर्ट पटल पर रखी. एनुअल जनरल मीटिंग में तीन रीजनल कमेटी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए.
कल रविवार को मारवाड़ी भवन में सुबह 9:00 बजे से चेंबर चुनाव होगा. वहीं परिणाम कल 7:30 बजे तक आ जाएंगे. बताते चलें कुल 65 कार्यकारिणी सदस्यों ने 21 पदों के लिए पर्चा भरा है. कुल तीन टीम मैदान में हैं.
इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे भारत