jharkhand-bjp-celebrates-international-yoga-day-in

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का राज्यव्यापी आयोजन, झारखंड के 595 मंडलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक रूप से मनाया गया. इस दौरान राज्य भर में पार्टी के वरीय नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधा

By : Vaibhaw Vikram
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का राज्यव्यापी आयोजन, झारखंड के 595 मंडलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में व्यापक रूप से मनाया गया. इस दौरान राज्य भर में पार्टी के वरीय नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं की इसमें भागीदारी रही. इस दौरान सभी ने योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया. 

प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रांची महानगर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची स्थित ऑक्सीजन पार्क, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर घोड़ाबंधा, रघुवर दास सिदगोड़ा सूर्यमंदिर, चंपाई सोरेन धुर्वा मंडल, मधु कोड़ा जगरनाथपुर चाईबासा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह हरमू पटेल पार्क, केंदीय महिला एवम बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी चंद्रावती हाई स्कूल डोमचांच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आयुष मंत्रालय रांची, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल अरगोड़ा में योगाभ्यास किया. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदीप वर्मा, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, दीपक प्रकाश, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों में योगाभ्यास किया. इस दौरान सभी ने योग की महत्ता पर प्रकाश भी डाला.

झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने रांची महानगर के गामा सिंह स्मृति सभागार में योगभ्यास किया. उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधा है, जो केवल तन को ही निरोगी और स्वस्थ नहीं बनाती, बल्कि चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष को सिद्ध करने में सहायक होती है. योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बनाता है. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है.
       
रांची जिला के ऑक्सीजन पार्क  में योगाभ्यास के बाद अपने संबोधन में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित किया है. भारतीय संस्कृति विश्व बंधुत्व का भाव रखती है. भारत के ऋषि मुनियों ने सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया का उद्घोष हजारों वर्ष पूर्व किया था लेकिन आज पूरी दुनियां को योग के महत्व के बारे में पता चल रहा है कि कैसे योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है. लोग रोज सुबह उठकर आधा घंटा अगर अपने स्वस्थ शरीर के लिए योग करते हैं तो वह बीमारियों से दूर रहते हैं.
        
भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हरमू रांची स्थित पटेल पार्क में योगाभ्यास किया एवम मौके पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सबको बधाई और  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है.

इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी संकल्प लें कि योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे तथा स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक भारत के निर्माण में योगदान देंगे.

यह भी पढ़ें: गोड्डा में खुलेआम 'खूनी खेल' का दावा, सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दी जा रही धमकी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.