न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) की ओर से वित्तीय प्रबंधन विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य विधिक सेवा संस्थाओं में वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाना रहा.
कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद तथा हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. दोनों न्यायाधीशों ने वित्तीय अनुशासन, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पारदर्शी कार्यप्रणाली के महत्व पर अपने विचार रखे.
यह भी पढ़ें: UCL की जादूगोड़ा कॉलोनी साप्ताहिक हाट बदहाल, टिक्की मुखी ने यूसिल प्रबंधन से सौंदर्यीकरण की उठाई मांग