न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति काफी गर्म हैं. इस बीच JDU विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया हैं. उन्होंने लिखा कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे. ऐसे में यह संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें. ऐसा जेएमएम या और भाजपा के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा. इसको लेकर उन्होंने स्थानीय को उम्मीदवार बनाने की बात कही है और इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से अपील की हैं.

यह भी पढ़े: चाईबासा प्रशासन पर भड़के अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को दी नसीहत