जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के...

Jamshedpur gets new SSP, new SP posted in Seraikel

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर क

जमशेदपुर को मिले नए ssp सरायकेला में नए sp की तैनाती हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है. वह इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत थे.

वहीं, आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है. दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया था. इसी क्रम में मंगलवार देर रात तत्कालीन जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी को उनके पदों से हटा दिया गया था.

सरकार ने पूर्व एसएसपी और एसपी को फिलहाल 'वेटिंग फॉर पोस्टिंग' में रखा है. इसके बाद अब दोनों जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की गई है. सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा अपराध नियंत्रण के लिए तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित होगी.

यह भी पढ़ें: पशुओं को खुरपका रोग से बचाव को लेकर टीकाकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, 1 जुलाई से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
 

संबंधित सामग्री

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

झारखंड

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

सुब्रत कुमार दास ने 17 जून 2026 को एनएमएल मुख्यालय, रांची में एनटीपीसी की कोल माइनिंग सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला.

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

झारखंड

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में हुई बमबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण कराया गया था.

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी सड़कों, बड़े पुलों और बाईपास के रखरखाव, मरम्मत एवं बेहतर संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम

लेस्लीगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चार लोग घायल

झारखंड

लेस्लीगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, चार लोग घायल

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धावाडीह गांव में बुधवार को वर्षों पुराना भूमि विवाद एक गंभीर संघर्ष में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद में धारदार हथियारों और लाठी-डंडों का खुलकर प

पशुओं को खुरपका रोग से बचाव को लेकर टीकाकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, 1 जुलाई से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

झारखंड

पशुओं को खुरपका रोग से बचाव को लेकर टीकाकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, 1 जुलाई से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

घाघरा पंचायत सचिवालय में बुधवार को पशुपालन विभाग की ओर से एफएमडीसीपी (FMDCP) के तहत खुरपका (एफएमडी) रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.